Homeमध्यप्रदेशभगवान शिव की कृपा से सारी पाबंदियां खत्म, महाशिवरात्रि पर छाया उल्लास

भगवान शिव की कृपा से सारी पाबंदियां खत्म, महाशिवरात्रि पर छाया उल्लास

भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश और प्रदेश भर में शिव शंकर की आराधना की जा रही है। भक्त मंदिर में जाकर जल अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं। भोपाल में हर वर्ष की तरह दूल्हे राजा बाबा बटेश्वर की बारात में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी जी के साथ शामिल हुए। सीएम ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोपाल में बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर आदि देव भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जगत के कल्याण की कामना की।
महाशिवरात्रि पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अत्यंत उत्साह के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है। उनकी कृपा से आज का दिन आया जब सभी प्रतिबंध समाप्त हो गए हैं। उनकी ये कृपा बनी रहे। प्रदेश फले-फूले,जनता सुखी रहे। सबकी कामना भोले भंडारी पूरी करें।
महाकाल बाबा की नगरी में 21 लाख दीपों से जगमगाई
उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से पिछले दो साल से पर्व-त्यौहार सीमित दायरे में मनाए जा रहे थे। लेकिन भोलेनाथ की कृपा से महाशिवरात्रि में सारी पाबंदियां खत्म हो चुकी हैं। आज महाकाल बाबा की नगरी में 21 लाख दीपों से शिव की अवंतिका नगरी जगमगाई। यह आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments