भाजपा और कांग्रेस दोनों पिछड़े वर्ग के आरक्षण के नहीं हैं हितैषी : जदयू

जबलपुर। एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस कभी पिछड़े वर्ग के आरक्षण के समर्थन में नहीं थी, तभी उसने मंडल आयोग की सिफारिशों को अपने शासनकाल में लागू नहीं किया और जब जनता दल की सरकार ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया, तब भाजपा जो कि संयुक्त सरकार में थी, उसने मंडल के विरोध में कमंडल यात्रा निकाली और मंडल आयोग का विरोध किया था इतिहास साक्षी है। यह दोनों दल कभी भी पिछड़े वर्ग के आरक्षण के हितेषी नहीं थे। पत्रकार वार्ता में जबलपुर के जिलाध्यक्ष सुभाष जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष नेमा एडवोकेट अशोक बेन डॉ महेश सोंधिया ईमान खान रवि प्रकाश जायसवाल मोहन दुबे भी उपस्थित थे
किसानों को नहीं मिल रही बिजली
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जयसवाल ने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश में इस वक्त किसानों को 6 से 7 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है प्रदेश के मंत्री और विधायक भी अपने क्षेत्र की जनता और किसानों के आक्रोश से भयभीत हैं। गुना में अपराधियों के बेखौफ हौसले और पुलिस के 3 जवानों की शहादत, सिवनी में आदिवासी भाइयों की हत्या समेत प्रदेश में ऐसी अनेक घटनाएं घट रही हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और लोगों का कानून के प्रति विश्वास उठ चुका है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share