पीएम के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

जबलपुर। देश के ऊर्जावान व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए नगर में उनका जन्मदिन उत्साह व जनहित के कार्य कर मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आगा चौक स्थित लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढक़र रक्तदान किया। युवामोर्चा का मनोबल बढ़ाने कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।
इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोंटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, भाजपा शरद अग्रवाल, रत्नेश सोनकर व पूर्व महापौर प्रभात साहू की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उनके कार्यों को याद कर जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना कर देश के विकास का संकल्प भी दोहराया गया।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share