भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान : राकेश सिंह बोले-बूथ जीते तो हराने की ताकत किसी में नहीं होगी

जबलपुर। पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के पहले भाजपा पूरी तरह तैयार दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत जबलपुर महानगर में सांसद राकेश सिंह के नेतृत्व की गई। भाजपा महानगर आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को सभी 956 बूथों में कार्यकर्ताओं ने अपने बूथ को जिताने का संकल्प लिया और बूथ की बैठक के साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ चुनाव अभियान का शंखनाद किया। राकेश सिंह ने उत्तर विधानसभा के गोविंद बल्लभ पंत वार्ड के बूथ क्र 35/36, पूर्व विधानसभा के चितरंजन वार्ड के बूथ क्र 8/9, केंट विधानसभा के दीवान आधार सिंह वार्ड के बूथ क्र 6, पनागर विधानसभा के वार्ड क्र 77 के बूथ एवँ पश्चिम विधानसभा के जार्ज डिसिल्वा वार्ड के बूथ क्र 119 में कार्यकर्ताओं के साथ ही हितग्राहियों से संवाद किया। श्री सिंह ने इस दौरान बूथ में भ5मण करते हुए सरकार की योजनाओ के पत्रक का वितरण भी किया।
इस दौरान सांसद ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली राज्य की सरकार ने मिलकर जनता के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं रखी है। हमारे नेतृत्व ने जहां लोगों के आर्थिक, सामजिक जीवन को उच्चतम स्तर में ले जाने हेतु योजनाओ को लागू किया है। तो देश, प्रदेश को विकास की गति में आगे रखने का कार्य भी किया।
सांसद राकेश सिंह ने कहा आज कार्यकर्ताओं ने अपने मतदान केंद्र से बूथ विजय का संकल्प लिया है और आने वाले चुनावों में प्रत्याशी कोई भी हो हमे भाजपा को जिताना है और मेरा मानना है कि चाहे नगर निगम का चुनाव हो, विधानसभा का चुनाव हो लोकसभा का चुनाव हो सभी चुनावो में सबसे महत्वपूर्ण बूथ की जीत होती है और हर कार्यकर्ता अपना बूथ जीत जाए तो फिर भाजपा को हराने की ताकत किसी मे नही होगी इसीलिए हमे आज संकल्प लेना होगा को अधिक से अधिक मतों से अपना बूथ जीतेंगे। बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर और विधायक अशोक रोहाणी ने केंट विधानसभा के बूथों, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, पूर्व महापौर प्रभात साहू, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले व कार्यकर्ताओं ने बूथों में विजय संकल्प कार्यक्रम में भाग लिया।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share