तिरंगा झंडा सहजता से उपलब्ध कराने भाजपा ने किया तिरंगा विक्रय केन्द्र का शुभारंभ

तिरंगा झंडा सहजता से उपलब्ध कराने भाजपा ने किया तिरंगा विक्रय केन्द्र का शुभारंभ

जबलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर आन, बान, शान और देशप्रेम की भावना को प्रगाढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जबलपुर में तिरंगा यात्रा निकालने, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम जैसे मधुर गीतों के साथ प्रभातफेरी निकालने की योजना भारतीय जनता पार्टी ने बना ली है। जनता को तिरंगा झंडा सहजता से उपलब्ध हो सके, इसके लिए भाजपा के संभागीय कार्यालय में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर तिरंगा विक्रय केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा, रत्नेश सोनकर, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले की उपस्थिति रही। जी.एस. ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, पंडित राममूर्ति मिश्रा व रत्नेश सोनकर ने अपने संक्षिप्त संबोधन में आजादी के महत्व और हर घर तिरंगा लहराने का महत्व बताया। इस अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा डंडा लहराकर देशप्रेम की भावना अभिव्यक्त की।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • छग में राहुल को राष्ट्रपुत्र बताने पर सियासी बवाल, अब BJP ने भेज दी ये लिस्ट..!
  • आ गए गुरू : खेल, राजनीति और छोटे पर्दे पर छाने वाले सिद्धू छाएंगे या गर्दिश में रहेंगे सितारे
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share