Homeमध्यप्रदेशभावी पीढिय़ों में राष्ट्र प्रेम का भाव जगाने घरों पर तिरंगा अवश्य...

भावी पीढिय़ों में राष्ट्र प्रेम का भाव जगाने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं : शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आप सभी अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं, ताकि हमारी भावी पीढिय़ों में राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत हो सके। किसी के बहकावे में न आएं, बल्कि खुद तिरंगा झंडा खरीदकर लगाएं। पूरे उत्साह के साथ इस अभियान हिस्सा लें। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के तिरंगा विक्रय केन्द्र से दो तिरंगे झंडे खरीदे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 50 रूपए भी दिए। साथ ही जनता से अपील की कि वे अपने खून-पसीने की कमाई से तिरंगा झंडा खरीदें और ध्वज लहराकर राष्टपे्रम की भावना को अभिव्यक्त करें।
हर घर तिरंगा के देशव्यापी अभियान से कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों-वीडी शर्मा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा के कटाक्ष करने पर कहा कि हर घर तिरंगा के देशव्यापी अभियान से कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों है? देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति से कांग्रेस को हमेशा पीड़ा होती है, ये कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है। हर घर तिरंगा लगाना, ये भारत का अभिमान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments