Homeमध्यप्रदेशमहापौर के चुनाव के लिए जुटे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी

महापौर के चुनाव के लिए जुटे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी

जबलपुर। में महापौर के चुनाव के लिए दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार जुट गए हैं। भाजपा का रानीताल में कार्यालय का उद्घाटन पूजन-अर्चन कर किया गया। इस दौरान पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार, पूर्व महापौर प्रभात साहू, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले, विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा, अभिलाष पांडे की उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में महापौर पद के प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार ने अपने विचार एवं आगे की रूपरेखा से अवगत कराया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के महपौर और पार्षद पद के प्रत्याशियों को विजय दिलाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नेताओं के संबोधन से सभी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए और एक नये जोश का संचार दिखाई दिया। कार्यक्रम में आशीष दुबे, संभागीय प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, आनंद बरनाड, कैलाश जाटव, दीपांकर बनर्जी, सदानंद गोडबोले, श्रीमती स्वाती जामदार और अरविन्द पाठक की उपस्थिति रही।
वहीं कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने चंद्रशेखर आज़ाद वार्ड रांझी, अंबेडकर वार्ड रांझी व वार्ड क्रमांक 79 पिपरिया में जनसंपर्क करके जनता का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने जनता जनार्दन से कांग्रेस को जिताने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments