उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार थे बिसाहूलाल, अब पड़ गए झमेले में, माफी मांगी लेकिन बवाल जारी

भोपाल। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के विवादित बयान के बाद प्रदेशभर में लगातार बिसाहूलाल के पुतले जलाए जा रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह को तलब कर सख्त लहजे में चेतावनी दी। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी रहे मौजूद। सीएम शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं और मंत्रियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सभी संभल कर बोले सभी को अनुशासन का पालन करना चाहिए। जो भी गलत बयानबाजी करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। सभी वर्गों की मां बहन और बेटियों का सम्मान बीजेपी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमने बिसाहूलाल सिंह से बात की है उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। भावनाएं चाहे जो कुछ भी हो संदेश गलत नहीं जाना चाहिए। मैंने सख्त चेतावनी दी है और कहां है कि एक-एक शब्द तोल कर बोलना चाहिए ऐसे कोई शब्द ना हो जिससे गलत संदेश जाए। गौरतलब है कि पिछले दिनों आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। भाजपा आदिवासियों को रिझाने के प्रयासों में जुटी है। ऐसे में उसे बिसाहूलाल के रूप में कांग्रेस से आए बड़े नेता में उम्मीदें नजर आ रही थीं। लेकिन उनके एक बयान ने सब पानी फेर दिया।
हाथ जोड़ कर मांगी माफी
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मैंने जिंदगी भर माताओं और बहनों का सम्मान किया हैं। मेरे वक्तव्य से जिनको भी ठेस पहुंची है उसके लिए मैं सभी से माफी मांगता हूं। वीडी शर्मा ने भी मीडिया से कहा कि ऐसे बयान देने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने खुद पार्टी अध्यक्ष होने के नाते इस बयान पर माफी मांगी है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share