Homeताजा ख़बरBhopal News: शादी का झांसा देकर युवक ने नाबाल‍िग से दुष्‍कर्म

Bhopal News: शादी का झांसा देकर युवक ने नाबाल‍िग से दुष्‍कर्म

Bhopal News: भोपाल। ऐशबाग इलाके में रहने वाली किशोरी की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती जब प्यार में बदली तो युवक ने शादी का झांसा दिया तथा एक दिन किशोरी को घर ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। वह करीब तीन महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। कल किशोरी ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी ऐशबाग इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। करीब तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती विशाल सेन नाम के युवक से हो गई थी। इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान ही पता चला कि विशाल उसके मोहल्ले के पास ही रहता है। विशाल उसे मिलने के लिए बुलाने लगा। करीब ढाई महीने विशाल किशोरी को अपने घर लेकर गया। यहां पर उसने बहला-फुसलाने के बाद उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद उसने किशोरी को शादी का झांसा दिया।

उसने कहा कि किशोरी के बालिग होते ही वह उससे शादी कर लेगा। इस तरह से वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। पिछले दिनों युवक ने किशोरी से पैसे मांगना शुरू कर दिया। साथ ही उसने धमकी भी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए वह किशोरी के साथ वाले आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देगा। किशोरी इस धमकी से डर गई तथा उसने पैसे और जेवर विशाल को दे दिए। यह बात जब घर वालों को पता चल गई तो परिवार के लोगों ने किशोरी से पैैसों और जेवर के बारे में स ती से पूछा। परिजनों की स ती देखकर किशोरी ने सब कुछ बता दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments