2023 के विधानसभा चुनाव के पहले जुबानी जंग, गोपाल भार्गव ने कसा ये तंज

जबलपुर। मध्य प्रदेश में साल 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाने का दावा कर रही है लेकिन मध्यप्रदेश के मौजूदा पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव कांग्रेस के इस दावे पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। जबलपुर के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस है कहां। और ये बात 10 मार्च को और पता चल जाएगा। कांग्रेस के खत्म होने का मुझे दुख है पर मैं कर भी क्या सकता हूं। वहीं यूपी में हो रहे चुनाव को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सबसे बड़े राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनका बनारस जाना स्वाभाविक है। परिणाम भी हमारे अनुकूल हैं।
मिशन 2023 : हर गांव में भाजयुमो की 11 सदस्यीय की टीम को जीत दिलाने का दायित्व
रानीताल भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में युवा मोर्चा की नई कार्यकारणी गठित हुई, जहां ग्रामीण जिला अध्यक्ष राज मणि सिंह बघेल ने बताया कि आज युवा मोर्चा की नई कार्यकारणी गठित की गई है। निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की मंशानुसार सभी योजनाओं और पार्टी को जमीनि स्तर पर मजबूत बनाने के लिए एक मजबूत टीम का गठन किया गया है। साथ ही पार्टी अपनी योजनाओं और सभी स्तर में पार्टी मजबूत हो सके उसके लिए पार्टी सबसे ज्यादा भरोसा युवा मोर्चा पर करती है। निश्चित तौर पर युवा मोर्चा हर मोर्चे पर खरी उतरेगी। युवा नेता हर्ष इंदु तिवारी भाजयुमो ग्रामीण उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही अन्य ऊर्जावान युवाओं को भी दायित्व मिला है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • आ गए गुरू : खेल, राजनीति और छोटे पर्दे पर छाने वाले सिद्धू छाएंगे या गर्दिश में रहेंगे सितारे
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share