श्रीकृष्ण की माखन लीला, गोवर्धन लीला, बाल लीलाओं के दृश्यों का संजीव चित्रण

घुवारा। घुवारा नगर के अबार माता प्रांगण में श्री भागवत महापुराण का श्री लोधेश्वर अबार माता टेस्ट कमेटी के द्वारा आयोजन किया गया। पांचवा दिन होने को जा रहा है, कथा का कल होगा समापन। कथावाचक राष्ट्रीय संत दिव्या भारती जी श्री भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्म लीला, गोवर्धन पूजा व माखन चोरी लीला की कथा और लीला दिखाई गई। कथावाचक जी ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा विस्तार से सुनाते हुए कहा कि जब श्रीकृष्ण के पैदा होने की खबर, राजा कंस को मिली तो वह कारागार में पहुंचा। वहां कन्या को देखकर पत्थर पर पटक कर मारना चाहा तो कन्या हाथ से छूट कर यह कहते हुए आकाश में चली गई कि तेरा मारने वाला ब्रज में पैदा हो चुका है। इसके बाद वह राक्षसों को ब्रज भेजता है, किंतु वे कृष्ण का कुछ नहीं कर पाते हैं। इसके बाद कंस पूतना को भेजते हैं। इसके बाद श्रीकृष्ण की माखन लीला, गोवर्धन लीला, बाल लीलाओं के दृश्यों का संजीव चित्रण किया गया। गिरिराज महाराज की झांकी के साथ छप्पन भोग लगाया गया।
कथा के माध्यम से आज कृष्ण रुक्मणी विवाह का आयोजन किया गया। संगीतमय पर अभिषेक राजपूत पेड, ढोलक अरविंद पटेल केशियो पर बी एस परमार ने संगत दी। एक मार्च को महाशिवरात्रि के दिन भगवान श्रीलोधेश्वर जी का अभिषेक किया जाएगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share