Homeजबलपुरशुभ विवाह विप्र समाज संस्था ने अपनी प्राचीन परंपरा को अक्षुण बनाए...

शुभ विवाह विप्र समाज संस्था ने अपनी प्राचीन परंपरा को अक्षुण बनाए रखा-पंडित राममूर्ति मिश्रा

जबलपुर। बसंत पंचमी के अवसर पर शुभ विवाह विप्र समाज संस्था द्वारा विप्र पुत्रों का संस्कारित यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पंडित राममूर्ति में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज जब कि समाज आधुनिकता की ओर अग्रसर होता हुआ दिखाई दे रहा है, जनेऊ जैसे पुनीत कार्य से विमुख होने की संस्कृति इतिश्री की ओर दिखाई दे रही है, लेकिन आज भी शुभ विवाह विप्र समाज संस्था अपनी प्राचीन परम्परा को अक्षुण बनाये रखने और उसे संरक्षित करने में संलग्न है और इसे जीवंत रखने की आवश्यकता है। पंडित राममूर्ति मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण को अपने मूल स्वरूप को जीवंत रखने की आवश्यकता है। इस कड़ी में शुभ विवाह विप्र समाज संस्था अग्रणी भूमिका में कार्यरत है।
उन्होंने आयोजकों को उनके वंदनीय आयोजन के लिये शुभकामनाऐं व बधाई दी और प्रिय बटुकों को शुभाशीष दिया। आज के इस विशिष्ट आयोजन में 42 बटुक युवकों का यज्ञोपवीत कराया गया। इस भव्य आयोजन में परिवार एवं ब्राह्मण समाज की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के प्रमुक आयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाधार प्यासी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, सचिव विभव त्रिपाठी, सहसचिव नंद कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष केके तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश तिवारी, नगर अध्यक्ष अनिल पाठक, संरक्षक राजकुमार अवस्थी, सदस्य मुन्ना पांडे, गौतम आदि के साथ मातृ शक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments