Homeमध्यप्रदेशआर्मी से रिटायर आर्मीमैन ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

आर्मी से रिटायर आर्मीमैन ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

जबलपुर। जबलपुर में सेना से रिटायर्ड हुए 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने सुबह अपने आप को अज्ञात कारणों से गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना रांझी थाना के मानेगांव की है जहां पर जी.आर.सी से रिटायर्ड हुए आर्मी पर्सन ने पहले तो अपने घर को बाहर से ताला लगाया फिर सडक़ पर आकर अपने पैर में गोली मार ली जिससे अत्याधिक खून बह जाने के कारण रिटायर आर्मी मेन की मौके पर ही मौत हो गई।
दरअसल थाना रांझी के मानेगांव में रहने वाले रामाधार प्रजापति रिटायर होने के बाद एक निजी बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे और वह मानेगांव में मकान बना कर रहा करते थे। उसके पास लाइसेंसी बंदूक थी और सुबह तकरीबन 7 बजे रामाधार अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर घर के बाहर निकला। पहले उसने गेट में ताला लगाया और उसके बाद अपने पैर में गोली मार ली। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रांझी थाना पुलिस पहुंची और अपनी आगे की जांच शुरू कर दी है लेकिन यहां पर आपको बता दें कि इस घटना में स्थानीय लोगों की लापरवाही भी सामने आई है। अगर आसपास के रहने वाले लोग मानवता के नाते रामाधार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंंचा देते तो शायद रामाधार की जान बच सकती थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments