आप ने भी ठोकी ताल.. जबलपुर से रईस बली को मैदान में उतारा

जबलपुर। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। आप ने जबलपुर के साथ कटनी, बुरहानपुर, देवा के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दिल्ली और पंजाब में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। हालांकि पिछले चुनाव में उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में पार्टी कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आई। ऐसे में आप का प्रयास होगा कि मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया जाए। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में होना तय लग रहा है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि आम आदमी पार्टी को मप्र में कितनी सफलता मिलती है।
ये हैं आप के प्रत्याशी
आप ने अपने महापौर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जबलपुर से रईस बली, बुरहानपुर से श्रीमती प्रतिभा संतोष दीक्षित, कटनी से श्रीमती शशि प्रभा तिवारी, देवास से सुश्री चाना ज्ञानेश के नाम महापौर उम्मीदवार के लिए घोषित किए हैं। जबलपुर में पार्षदों की और आज दूसरी लिस्ट में 8 नामों को हरी झंडी दे दी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने इन तमाम नामों की घोषणा प्रेस वार्ता कर दी। आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने जनता को राहत दी है। इसके चलते उनकी सरकार पंजाब में भी बनी है। अब उसी पैटर्न को अपनाते हुए वह मध्यप्रदेश में जनता के विकास और भलाई के लिए काम करेंगे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share