सरकार, सांसद और विधायक जी..! बचा लो प्रिंस की जान.. होगा बड़ा उपकार..!

जबलपुर। जबलपुर के गोहलपुर निवासी गोपाल प्रसाद पान का टपरा चलाते हैं। यही उनकी आजीविका का साधन है। उनकी बेटी लक्ष्मी कोरी की शादी हो गई है और उनका एक 8 साल का बेटा प्रिंस कोरी है। लक्ष्मी मायके में ही रहती है। उनका बेटा कई साल से बीमार है। जबलपुर में इलाज कराया, नागपुर भी ले गए। इसके बाद दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भी इलाज चला। जब बीमारी पकड़ में आई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि प्रिंस को ऐसी खतरनाक बीमारी है जो करोड़ों में एक बच्चे को होती है। 8 साल के बालक प्रिंस को घातक बीमारी एल्ड्रिज फेलियर सिंड्रोम नामक बीमारी हुई है। इतनी घातक बीमारी और लाखों रूपए के खर्च की बात सुनकर पीडि़त प्रिंस कोरी के परिजन हताश हो गए हैं। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में प्रिंस का इलाज चल रहा है। प्रिंस के इलाज के लिए 22 लाख का खर्च डॉक्टरों ने बताया है, लेकिन इतनी बड़ी रकम जुटाना गरीब परिवार के लिए संभव नहीं हो रहा है। जैसे-तैसे उन्होंने 8 लाख रूपए जुटा लिए हैं। अब बाकी की रकम के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन न तो सरकार उनके लिए कुछ कर रही है और न ही सांसद विधायकों ने उनकी सुध ली है। बहरहाल उन्होंने सरकार, सांसद विधायक और समाजसेवी संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई है।
दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों ने उनसे कह दिया है कि जब तक 15 लाख रूपए नहीं मिलेंगे। तब तक उसे एडमिट नहीं करेंगे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने सांसद, विधायकों, सरकार, स्वास्थ्य विभाग से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। स्वास्थ्य विभाग ने तो हाथ खड़े कर दिए हैं कि हम कुछ नहीं कर सकते। ऐसे में बाकी की रकम जुटाना गरीब परिवार के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। जबलपुर से दो-दो सांसद राकेश सिंह और विवेक तन्खा हैं। वे चाहें तो केंद्र सरकार की मदद दिलवा सकते हैं। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा चाहें तो अपोलो अस्पताल प्रबंधन से बात कर इलाज का खर्च कम करवा सकते हैं या नि:शुल्क इलाज करवा सकते हैं। जिले के 8 विधायक भी गरीब की मदद कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो प्रिंस के इलाज के लिए 22 लाख का इंतजाम हो सकता है। बहरहाल अब मासूम की जिंदगी इन माननीयों के रहमोकरम पर है। देखना होगा कि कौन इस गरीब बच्चे की मदद करता है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share