नगर निगम के रास्ते मप्र में एंट्री मारने की ताक में आम आदमी पार्टी

भोपाल। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद पंजाब में फतह हासिल की और अब उसकी निगाहें मप्र पर हैं। जी हां, यह इसलिए क्योंकि उसने ज्यादातर नगर निगम में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। स्वच्छ राजनीति का दावा करने आप अपने मंसूबों में कितनी सफलत होती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन आप और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नगर निगम के रास्ते मप्र में एंट्री मारने की फिराक में हैं। यही वजह है कि पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंगरौली में सभा की। लोगों को दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। आप को सिंगरौली में ज्यादा संभावनाएं नजर आ रही हैं। इसकी वजह हैं महापौर की प्रत्याशी रानी अग्रवाल। वे पिछला विधानसभा चुनाव लड़ी थीं और दूसरे नंबर पर रही थीं। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि आप सिंगरौली में अपना मेयर बनवा सकती है। ऐसा हुआ तो ये आप की प्रारंभिक सफलता होगी। इसके बाद आम आदमी पार्टी विधानसभा के चुनाव में भी कूदेगी और तीसरा विकल्प पेश करने का प्रयास करेगी। बहरहाल अब देखना होगा कि नगर निगम चुनाव में उसे कितनी सफलता मिलती है।
इंदौर में बीजेपी पर बरसे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह
सिंगरौली के बाद इंदौर और कुछ अन्य नगर निगम में भी आप को कुछ उम्मीद नजर आ रही है। यही वजह है कि इंदौर में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने चुनावी सभा की। उन्होंने दिल्ली सरकार की योजनाएं गिनाते हुए मतदाताओं को रिझाया तो बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भी बरसे। अग्रिवीर योजना पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने बेटों को सेना में भेजें, तब पता चलेगा कि 4 साल की नौकरी कैसे होती है। यह योजना युवाओं को गुमराह करने वाली है।
नरोत्तम बोले-चुनाव के बाद साफ हो जाएगा
मप्र में आप की एंट्री पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनाव बाद सबको पता चल जाएगा कि कौन कितने गहरे पानी में है। आम आदमी पार्टी का मप्र में कोई वजूद नहीं है। इसी तरह एमआईएम पर भी वे पहले बोल चुके हैं कि मप्र में उसका कोई असर नहीं होने वाला। बहरहाल सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मप्र में तीसरा विकल्प मिलेगा। या फिर हमेशा की तरह कांग्रेस और भाजपा में ही मुकाबला होगा।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share