Homeमध्यप्रदेशप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं : नंदनी...

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं : नंदनी मरावी

जबलपुर। सिहोरा से भाजपा विधायक नंदनी मरावी ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं। इसी उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शुरू किया है। इसी के तहत विधायक नंदनी मरावी ने कुंडम जनपद की ग्रांम पंचायत सूपावारा पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने हितग्राहियों को खाद्यान पर्ची एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का अनाज विरतण करने के साथ बेटियों को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र प्रदान किए।
आयोजन की मुख्य अतिथि भाजपा विधायक नंदनी मरावी, जनपद अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह धुर्वे, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश साहू, कमलेश साहू, पोप सिंह ठाकुर, विजय बहादुर परस्ते, सरपंच देवकी बाई, हेमराज झारिया, अमर सिंह, नायब तहसीलदार नेहा जैन, प्रमोद द्विवेदी, डॉ सुनील जैन, अनिल कुमार झारिया, अमित सिंह, कैलाश आर्मो सहित अनेक ग्रामवासी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments