जनसंघ से शुरू हुई भाजपा में 11 करोड़ सदस्य, विश्व का सबसे बड़ा संगठन : राकेश सिंह

साँसद राकेश सिंह ने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिलाई सदस्यता, विचारधारा से प्रभावित होकर 250 महिलाएं भाजपा में शामिल
जबलपुर। जनसंघ से शुरू हुई भाजपा में आज 11 करोड़ सदस्य हैं और विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन का गौरव भी हमें मिला हुआ है। यह सब हमारे पार्टी के नेताओं के संघर्ष और लगन का परिणाम है। साथ ही आज भी लगातार पार्टी से बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं जुड़ रही हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें महिलाओं का सर्वाधिक सम्मान है। यह कहना है कि जबलपुर साँसद और लोकसभा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह का। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जबलपुर महानगर की 250 महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमति रूपा राव के नेतृत्व में महिलाओं को संभागीय कार्यालय रानीताल में पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राकेश सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने जितनी योजनाएं महिलाओं के लिये प्रारंभ की हैं, उतनी पिछले 55 सालों में कभी नहीं हुईं और आज हमारी माताओं-बहनों के जीवन स्तर में परिवर्तन आया है। यह सरकार की संवेदनशीलता का ही परिणाम है।
सांसद राकेश सिंह ने कहा कि आज जिन बहनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जन-जन तक हमारी विचारधारा को पहुँचाने का कार्य आपके द्वारा किया जाएगा। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव ने कहा कि जबलपुर महानगर की सभी विधानसभाओं की बहनों ने आज सदस्यता ग्रहण की है, उन्हें सांसद एवँ नगर अध्यक्ष द्वारा पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले, महिला मोर्चा महामंत्री अश्वनी परांजपे, सुषमा जैन, रजनी यादव, नगर अध्यक्ष रूपा राव, महामंत्री मधुबाला राजपूत, रीना राय के साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित थीं।
साँसद ने प्रधानमंत्री के मन की बात को कैंट विधानसभा के बूथ में सुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सांसद राकेश सिंह ने कैंट विधानसभा के छत्रपति शिवाजी मंडल के बूथ क्रमांक 161 में सुना। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा के साथ बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • वास्तु शास्त्र : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से नकारात्मकता, दिशा का रखें ध्यान
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share