Homeमध्यप्रदेशमणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर परेड निकालने के मुद्दे पर...

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर परेड निकालने के मुद्दे पर सड़क से संसद तक बवाल।

दिल्ली | मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर परेड निकालने के मुद्दे पर सड़क से संसद तक बवाल मचा हुआ है। हाल ही में बना विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ मणिपुर के मुद्दे पर लगतार संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान और Rule 267 के तहत विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है। इसी को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’  के सांसदों ने संसद भवन स्थित गांधी प्रतिमा के सामने अपना विरोध प्रदर्शन किया। इसी हंगामे के चलते राज्यसभा की बैठक स्थगित कर दी गई। 

इसी बात पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह शर्मनाक है कि जब संसद सत्र चल रहा है तो प्रधानमंत्री सदन के बाहर बयान दे रहे हैं। मणिपुर हिंसा पर संसद के अंदर व्यापक बयान देना उनका कर्तव्य है।इसलिए हम राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध कर रहे हैं कि मणिपुर में क्या स्थिति है, इस पर पीएम को बयान देना चाहिए।

हम Rule 267 के तहत सदन के बहस चाहतें हैं। पर मोदी सरकार के मंत्री कहते हैं Short Duration ही discussion होगा, दूसरा कहता है केवल Half an Hour discussion होगा। Rule 267 घंटों बहस चल सकती है, Voting भी हो सकती है, हम वो चाहते हैं। पहले प्रधानमंत्री जी का विस्तृत बयान हो और उसके बाद 267 के अंतर्गत संसद में बहस हो। मोदी सरकार और भाजपा मणिपुर पर अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी और जवाबदेही से भाग नहीं सकती।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments