Homeमध्यप्रदेशछतरपुर में दलित को मानव मल खिलाने की घटना ने मध्यप्रदेश को...

छतरपुर में दलित को मानव मल खिलाने की घटना ने मध्यप्रदेश को एक बार फिर किया शर्मसार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधान सभा चुनाव आयोजित होना है। इससे पहले दोनों ही पार्टियां हर वर्ग को साधने की हर संभव प्रयास में जुटे है। इस बीच छतरपुर में दलित को मानव मल खिलाने की घटना सामने आई है।

इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। खरगे ने कहा कि भाजपा बाबा साहब के सपने को चूर चूर कर रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश में एक महीनें में ही दलित-आदिवासी अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। उन्होंने एनसीआरबी रिपोर्ट 2021 का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है। आदिवासियों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हुए है। हर दिन सात से ज्यादा अपराध हुए है।

खरगे ने कहा कि मध्य प्रदेश के हमारे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के नागरिक दशकों से भाजपाई कुशासन में अपमान का घूंट पी रहे हैं। भाजपा का “सबका साथ”, केवल विज्ञापनों में सिमटकर, एक दिखावटी नारा और PR Stunt बनकर रह गया है ! भाजपा, हर दिन बाबासाहेब अंबेडकर जी के सामाजिक न्याय के सपने को चूर-चूर कर रही है। हम मांग करते हैं कि छतरपुर जिले की इस घटना पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो !

बता दें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दलित वर्ग से ही आते है। कांग्रेस भाजपा के संत रविदास मंदिर निर्माण की काट में 13 अगस्त को खरगे की सागर में रैली करा रही है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments