Homeजबलपुरशहर विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करेंगे :...

शहर विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करेंगे : प्रभात साहू

  • महापौर ने ज्वेलरी कलस्टर को दोनों ही पार्टियों के नेताओं के समन्वय से पूरा करने का आश्वासन दिया
  • सराफा एसोसिएशन जबलपुर का शपथग्रहण समारोह में पहुंचे भाजपा और कांग्रेस के नेता

जबलपुर। भाजपा नगर अध्यक्ष व पूर्व महापौर प्रभात साहू ने उत्तर मध्य के विधायक और जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को आश्वस्त किया कि शहर विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग किया जाएगा। यातायात पार्किंग, ज्वेलरी क्लस्टर के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, उसके लिए हमेशा उपलब्ध रहने का आश्वासन भी उन्होंने दिया। सराफा एसोसिएशन जबलपुर के नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों का बलदेव बाग में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रभात साहू के अलावा उत्तर मध्य के विधायक विनय सक्सेना, महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता व जबलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेम दुबे की उपस्थिति रही।
व्यापारियों की मांगें होंगी पूरी : अन्नू
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि मिलौनीगंज, सराफा कमानिया, फुहारा लॉर्डगंज, मछरहाई, गंजीपुरा, गल्ला मंडी अंधेरदेव, मुकादमगंज की यातायात समस्या को अतिशीघ्र अधिकारियों के साथ बैठकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 5 पार्किंग हैं, जिनको अति शीघ्र व्यवस्थित करने का काम किया जाएगा। सराफा एसोसिएशन की वर्षों पुरानी मांग ज्वेलरी कलस्टर के लिए पुराने बस स्टैंड में दोनों ही पार्टियों के नेताओं के समन्वय से पूरी करने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।
कमिश्नर कलेक्टर और एसपी से लगातार संपर्क : विनय सक्सेना
उत्तर मध्य के विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि सर्राफा की यातायात समस्या पार्किंग समस्या मल्टीस्टोरी मार्केट और विभिन्न को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि नगर निगम कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी से लगातार उनकी बात हो रही है। बहुत जल्दी इस समस्या के निदान के लिए अधिकारी, सभी जनप्रतिनिधियों और व्यापारी संघ के साथ भ्रमण करेंगे। दोनों चेंबर्स के अध्यक्षों ने हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
समारोह में इन्हें दिलाई गई शपथ
नवनियुक्त अध्यक्ष राजा सराफ, उपाध्यक्ष सुशील सोनी, विजय सोहाने मंत्री राजेश सराफ कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल अनु सह मंत्री महेंद्र ओसवाल, के के सुहाने कार्यकारिणी सदस्य उमेश सोनी, संतोष सोनी, प्रमोद सोनी कल्लू, नवीन सराफ बंटी, ओम सोनी, विवेक अग्रवाल, सतीश केसरवानी, विवेक सोहाने, विवेक सराफ, सुरेंद्र सोनी, दीपक सोनी दीपू ,बाल कृष्ण सराफ, रजत सिंघई, संतोष सोनी मगरमुहा, घनश्याम सराफ, योगेश सोनी बबलू ,उमेश जोहरी, मनोज सोनी, हर्षित अग्रवाल, दीपू जैन, रुपेश बिलैया को मुख्य चुनाव अधिकारी अजय बख्तावर चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश सराफ रमेश जैन ने शपथ दिलाई। सराफा एसोसिएशन जबलपुर के विशेष आमंत्रित सदस्य एंड सुनील सोनी, राजेंद्र सराफ, संदीप भूरा, सतेन्द्र सोनी, लक्की सोनी, मिंटू जैन को बनाया गया। शपथ ग्रहण समारोह में सदर गोरखपुर सराफा, रांझी सराफा, अधारताल सराफा, गढ़ा सराफा, मदर टेरेसा सराफा, घमापुर सराफा, कटंगी सराफा के साथ मध्य क्षेत्र की सभी 16 व्यापारी संघों की उपस्थिति रही। सराफा के कलाकारों द्वारा गीत संगीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। संचालन एंड सुनील सोनी व विवेक अग्रवाल व आभार राजेश सराफ ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments