Homeताजा ख़बरशिवराज ने कहा-स्वयंभू मुख्यमंत्री, कमलनाथ बोले-आप भगोड़े CM

शिवराज ने कहा-स्वयंभू मुख्यमंत्री, कमलनाथ बोले-आप भगोड़े CM

  • सीएम ने कांग्रेस के हाथ जोड़ो अभियान पर कसा तंज, अब कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान चल रहा
  • विधानसभा चुनाव के लिए अभी से शुरू हो गई रस्साकशी, कांग्रेस में उठ रहे विरोधी सुर

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस को पता है कि साल के अंत में चुनाव होने हैं, लेकिन मोहरे फिट करने का खेल शुरू हो गया है, ताकि बाजी उनके हाथ में रहे। भाजपा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा हैं, तो कांग्रेस से फिलहाल कमलनाथ सीएम पद के लिए पार्टी का फेस हैं। कांग्रेस में पिछले दिनों अरूण यादव और अजय सिंह राहुल ने बयान दिया कि अभी कांग्रेस का मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं है। चुनाव के बाद ही तय होगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। इस पर भाजपा को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को स्वयंभू मुख्यमंत्री कह दिया तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें भगोड़ा मुख्यमंत्री बता दिया।
सूत ना कपास, जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने पहले हाथ जोड़ो अभियान चलाया। अब कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान चल रहा है। कांग्रेस के एक के बाद एक नेता आगे आ रहे हैं और अब कमलनाथ स्वयंभू मुख्यमंत्री हो रहे हैं। अब ये कमलनाथ सोचें कि वह तो स्वयंभू मुख्यमंत्री हो रहे हैं। सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठ। सीएम ने कहा कि मैं अब तक 10 सवाल पूछ चुका हूं। कांग्रेस और कमलनाथ ने एक भी सवाल का उत्तर नहीं दिया है। इसका अर्थ है कि वह केवल वोट के लिए गुमराह करते है। झूठ बोलते हैं और भ्रम फैलाते हैं।
आप भगोड़े सीएम बनते जा रहे
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए शिवराज के सवालों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि शिवराज चौहान सवालों से भागकर आप मध्य प्रदेश की जनता की निगाह में एक भगोड़े मुख्यमंत्री बनते जा रहे हैं। आप भाजपा की वह स्थिति कर देना चाहते हैं, जिसे कहते हैं कि हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे। कमलनाथ ने कहा कि अगर आंख का पानी बचा हो तो जनता के सवाल का जवाब दीजिए। भाजपा ने वादा किया था कि हर जाति के सीमांत और लघु किसान को रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के जिन किसानों को पहले से योजना का लाभ मिलता था, उनको भी लाभ से वंचित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments