Homeताजा ख़बरफरमाइश पर गाना नहीं गाया तो चल गए पत्थर, अभिनेता घायल, जमकर...

फरमाइश पर गाना नहीं गाया तो चल गए पत्थर, अभिनेता घायल, जमकर हुआ बवाल

  • भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के लाइव शो में पथराव, भीड़ ने उत्पात कुर्सियां तोड़ी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लखनऊ। गाने की फरमाइश से इंकार करना एक अभिनेता को भारी पड़ गया। भीड़ में से किसी ने उन पर पत्थर फेंका, जो सीधे आकर उनको ही लगा। इसके बाद तो मंच पर ईंट-पत्थरों को बौछार हो गई। स्थिति यह बनी कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करके खदेड़ दिया। यह घटना उप्र के बलिया की है।
बलिया में सोमवार रात भोजपुरी स्टार पवन सिंह का कार्यक्रम हो रहा था। इसी बीच किसी ने पवन सिंह से एक गाने की फरमाइश करी। भीड़ में से एक दर्शक ने पवन से गाना गाने को कहा तो पवन ने इंकार कर दिया। इसके बाद भीड़ में किसी ने पवन सिंह को पत्थर मार दिया, जो उनको लगा। लोगों ने जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए। भगदड़-तोड़फोड़ में कुर्सियां टूट गईं। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा।
रिसेप्शन में पहुंचे थे पवन सिंह
दरअसल, नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गांव में विक्रम सिंह के छोटे भाई रणविजय सिंह का रिसेप्शन था। इसमें भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, शिल्पी राज और अंजना सिंह आए थे। पवन को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। कई थानों की फोर्स लगाई गई थी। पवन स्टेज पर पहुंचे तो भीड़ में से ही किसी ने पवन से पूर्व में गाए गीत को गाने की फरमाइश कर दी। यह गाना एक जाति से जुड़ा बताया जा रहा है। पवन ने वह गाना गाने से मना कर दिया। तभी भीड़ में से किसी ने पवन सिंह पर पत्थर चला दिए। इसके बाद पवन भड़क गए और उन्होंने कहा, ये कौन महानुभाव हैं जो भीड़ में छिपकर पत्थर मार रहा है। इतनी भीड़ में सब चाहने वाले आए हैं ये कौन मेरा दुश्मन आया है। तुममें अगर हिम्मत है तो सामने आकर दिखाओ। छुपकर वार मत करो, ये लाखों की संख्या में पता नहीं चलेगा क्या हुआ और कहां चले गए। किसी के एक पत्थर से पवन को कोई रोक नहीं पाएगा। पवन के स्टेज से यह बात कहने के बाद बवाल और बढ़ गया। भीड़ ने कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दी और पथराव कर बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस ने लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को खदेड़ा। इसी बीच गायिका शिल्पी राज ने स्टेज पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने भीड़ को शांत कराया। हालांकि, पवन सिंह दोबारा स्टेज पर नहीं आए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments