Homeजबलपुरजब महापौर के वार्ड में दिखा गंदगी का अंबार, तो विकास यात्रा...

जब महापौर के वार्ड में दिखा गंदगी का अंबार, तो विकास यात्रा छोड़ झाड़ू लगाने लगे BJP नेता

  • भाजपा नेता अभिलाष पांडे ने गंदगी के लिए नगर निगम के प्रशासन को दोषी ठहराया
  • शहर में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है, अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

जबलपुर। भाजपा नेता व कार्यकर्ता लोगों को शिवराज और मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए विकास यात्राएं निकाल रही है, लेकिन बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं को विकास यात्रा छोड़कर झाड़ू उठानी पड़ी। दरअसल नरसिंह वार्ड में भाजपा के द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही थी, लेकिन इसी दौरान नेताओं कार्यकर्ताओं को वहां गंदगी का ढेर नजर आ गया और भी विकास यात्रा को बीच में छोड़कर झाड़ू उठाकर साफ-सफाई करने लगे। इस वार्ड में महापौर भी रहते हैं और पार्षद भी कांग्रेस का है। भाजपा नेता अभिलाष पांडे ने इसके लिए नगर निगम के प्रशासन को दोषी ठहराया और कहा कि शहर में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है।

महापौर का वार्ड, पार्षद भी कांग्रेसी

नरसिंह वार्ड यह महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का वार्ड है और यहां पर कांग्रेस का पार्षद है। महापौर इसी वार्ड में रहते हैं। यहां की सफाई नहीं हो रहीं है। भाजपा का कहना है कि जब महापौर अपने निवासरत वार्ड की सफाई व्यवस्था को नहीं देख पा रहे हैं तो अन्य वार्डों की सफाई व्यवस्था कैसे व्यस्थतित कर पाएंगे।

इन भाजपा नेताओं ने उठाई झाड़ू

भाजपा के नेताओं में जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष जितेन्द्र जामदार, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अभिलाष पांडे, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पं. राममूर्ति मिश्रा, मीरा दुबे, सरदार सीटू अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शासकीय अमला नायब लहसीलदार राजेन्द्र शुक्ला, नगरनिगम अधिकारी शिवांगी महाजन आदि की उपस्थिति में सफाई की गई।

महापौर को किया आगाह

भाजपा नेताओं ने महापौर और कांग्रेस पार्षद को आगाह किया कि कम से कम अपना वार्ड तो सफाई युक्त बनाएं। साथ ही नगर निगम कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें।

नरसिंह वार्ड में सांसद ने किया ढाई करोड़ से बनने वाले पक्के नाले का शिलान्यास

जब महापौर के वार्ड में दिखा गंदगी का अंबार, तो विकास यात्रा छोड़ झाड़ू लगाने लगे भाजपा

जब महापौर के वार्ड में दिखा गंदगी का अंबार, तो विकास यात्रा छोड़ झाड़ू लगाने लगे भाजपा
नरसिंह वार्ड में 2.50 करोड़ रूपये से पक्के नाले बनाने के लिये सांसद राकेश सिंह ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र जामदार, पं. राममूर्ति मिश्रा, हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू, अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नगर निगम अधिकारी शिवांगी महाजन, मीरा दुबे और अन्य उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments