HomeजबलपुरJABALPUR : भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो कर दिया मामला दर्ज

JABALPUR : भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो कर दिया मामला दर्ज

  • मध्य भारत मोर्चा ने गोरखपुर तहसील कार्यालय में की थी तालाबंदी, आंदोलन के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
  • आदिवासी की जमीन के हेरफेर का संगीन आरोप, मध्य भारत मोर्चा ने कहा-आवाज उठाई कर दिया मामला दर्ज

जबलपुर। भ्रष्टाचार को लेकर मध्य भारत मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर तहसील कार्यालय में ताला लगाया तो पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज कर लिया। कार्यकर्ताओं ने आदिवासी की जमीन के हेरफेर के संगीन आरोप भी लगाए हैं। मोर्चा के पदाधिकारियों का आरोप है कि हम आवाज उठा रहे हैं तो पुलिस मामला दर्ज कर रही है। मध्य भारत मोर्चा ने एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की। मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि तीन सालों से अनेकों शिकायतें अवैध प्लाटिंग को लेकर की जा रही हैं। अधिकारियों की भूमाफियाओं से सांठगांठ के चलते कोई कार्यवाही नहीं हो रही। एसडीएम और तहसीलदार तीन साल से ऊपर से यहाँ पदस्य हैं।
मनमर्जी से आते हैं अधिकारी
मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यालय में नियमों की अनदेखी की जा रही है। लोग सुबह से अधिकारियों के इन्तजार में बैठे रहते हैं और अधिकारी मन मुताबिक 2 बजे 4 बजे या 5 बजे आते हैं और निकल जाते हैं। लोगों को सारा दिन बैठना पड़ता है। इसमे भी सुधार होने चाहिए। विरोध प्रदर्शन में मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव, आशीष मिश्रा, बल्लू पटेल, राहुल अवस्थी, शिवम अहिरवार, निखिल राठौड़, राजा, अब्दुल कय्यूम, असलम चिस्ती, गुलाम, राहुल अहिरवार, कपिल, अंकित सिंह, सेख सहीद आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments