Homeजबलपुरपश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स और गाइड्स की पाँचवीं राज्य रैली, प्रदर्शनी...

पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स और गाइड्स की पाँचवीं राज्य रैली, प्रदर्शनी लगाई

जबलपुर के रेलवे स्टेडियम में हुआ पाँच दिवसीय ग्रैंड कैंप फायर का कार्यक्रम
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स और गाइड्स की पाँचवीं राज्य रैली के पाँच दिवसीय ग्रैंड कैंप फायर का कार्यक्रम जबलपुर में संपन्न हुआ। 27 नवंबर से चल रहे पाँचवीं राज्य रैली के सांस्कृतिक महोत्सव का ग्रैंड कैंपफायर पश्चिम मध्य रेल राज्य मुख्य आयुक्त और वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में 30 नवंबर को संपन्न हुआ। जबलपुर के रेलवे स्टेडियम में आयोजित इस समापन कार्यक्रम में जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के स्काउट-गाइड के बच्चों ने एक से बढक़र एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं और उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
भोपाल, जबलपुर और कोटा मंडल ने नृत्य की प्रस्तुति देकर बांधा समां
सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल मंडल ने भक्तिगीत के साथ लोकनृत्य सहित देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये तो वही जबलपुर मंडल ने भक्तिगीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कोटा मंडल ने लोक नृत्य कर तालियां बटोरीं। मुख्यालय की ओर से भी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। भोपाल मंडल ने हास्य व्यंग से परिपूर्ण नाटिका का मंचन कर दर्शकों को खूब हंसाया इसके साथ ही स्काउट-गाइड के बच्चो ने लोगो को पर्यावरण सुरक्षित रखने एक प्रदर्शनी भी लगाई जिसमे पुराने जमाने के फोटो कैमरा सहित कई पुरानी फ़ोटो को प्रदर्शित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments