Homeखेलबनने वाली है विराट की बायोपिक.. RRR के हीरो निभाएंगे किरदार..?

बनने वाली है विराट की बायोपिक.. RRR के हीरो निभाएंगे किरदार..?

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और सचिन तेंदुलकर की बायोपिक बन चुकी हैं। चर्चाएं हैं कि दादा यानि सौरभ गांगुली की बायोपिक भी बनेगी। इस बीच यह भी चर्चा है कि विराट कोहली की बायोपिक भी बनने वाली है। इस फिल्म में आरआरआर के हीरो रामचरण मुख्य किरदार में हो सकते हैं। इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है। इस जीत के बाद से ही रामचरण को ग्लोबल आइकन के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि वो एक स्पोर्ट्स पर बेस्ट फिल्म करना चाहते हैं। अगर उन्हें विराट कोहली की बायोपिक करने का मौका मिलेगा तो वो जरुर करेंगे। राम चरण से पूछा गया कि वो आगामी दिनों में किसी तरह की फिल्में करना चाहते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो एक स्पोर्ट्स से जुड़ी फिल्म करना चाहेंगे। उनके इस जवाब पर रिपोर्टर ने पूछा कि क्या वो विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहेंगे? इस पर राम चरण ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- बिल्कुल, विराट कोहली एक इंस्पिरेशन हैं। अगर मुझे मौका मिला तो जरूर मैं उनकी बायोपिक करुंगा। मैं तो उनके जैसा दिखता भी हूं।
विराट ने नाटू-नाटू गाने पर किया था डांस
उनके इस बयान के बाद विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नाटू-नाटू गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। ये वीडियो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच के दौरान का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments