Homeजबलपुरजबलपुर में निकाली विकास यात्रा, क्षेत्रीय जनता को दिलाया योजनाओं का लाभ

जबलपुर में निकाली विकास यात्रा, क्षेत्रीय जनता को दिलाया योजनाओं का लाभ

  • भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पं. राममूर्ति मिश्रा, डॉ. जितेंद्र जामदार, अरविंद पाठक, पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत बब्बू रहे मौजूद

जबलपुर। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अभी से मैदान में उतर चुकी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में विकास यात्रा निकाली जा रही है। जबलपुर के जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड में पार्षद लक्ष्मी जय चक्रवर्ती व मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी के नेतृत्व में विकास यात्रा निकाली गई। क्षेत्र में भ्रमण करते हुये यात्रा के दौरान आमजन को प्रदेश में हुए विकास कार्यों एवं जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराया गया। भगतसिंह चौक से प्रारंभ हुई यात्रा का समापन नत्थूमल स्कूल में किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भाजपा नेता व अधिकारी रहे मौजूद
वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पं.राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू, पार्षद लवलीन आनंद, भाजपा नेत्री अंजू भार्गव, पूर्व पार्षद काक्के आनंद, डॉ जितेंद्र जामदार की उपस्थिति रही। अधिकारियों में एस.डी.एम दिव्या अवस्थी, डी.ओ शिवांगी महाजन ने उपस्थिति दर्ज कराई। डॉ जामदार व हरेंद्रजीत बब्बू ने अपने संक्षिप्त संबोधन में विकास कार्यों को रेखांकित किया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। हिट वॉइस न्यूज से बात करते हुये जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार ने विकास यात्रा व प्रदेश सरकार की योजनाओं विस्तृत जानकारी दी।
अनेक योजनाओं का लाभ दिलाया
पंडित बनारसीदास से दुर्गा मंदिर तक निकाली गई विकास यात्रा में गोरखपुर थाने में महिला हेल्पडेस्क की जानकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा अनेक प्रकार की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कन्या पूजन व ककरिया तलैया में भूमि पूजन कर शराबबंदी की शपथ दिलाई गई। यात्रा का समापन ककरिया तलैया पर किया गया। समस्त प्रकार की योजनाओं की स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए अनेक योजनाओं के लाभ क्षेत्रीय जनता जनता को दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments