Homeताजा ख़बरVIKAS YATRA : कहीं DANCE का सहारा.. कहीं विरोध में नारेबाजी

VIKAS YATRA : कहीं DANCE का सहारा.. कहीं विरोध में नारेबाजी

  • उमरिया जिले में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, निवाड़ी व पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में कराया राई डांस

भोपाल। मप्र में चुनाव के पहले सरकार की विकास यात्रा चर्चाओं में है। और हो भी क्यों न, नित-नए ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं में अश्लील डांस हो रहा है। अब ताजा मामला निवाड़ी व पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र को है, जहां विकास यात्रा में राई डांस कराया गया। इस बीच उमरिया जिले में विकास यात्रा का विरोध हुआ है। कांग्रेस इन मामलों को उछाल रही है। ट्विटर और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि विकास यात्रा में कैसे-कैसे जतन कर भीड़ जुटाई जा रही है, जबकि जनता विरोध कर रही है।

कांग्रेस ने ली चुटकी, कहा-विकास किया तो बार बालाओं की क्या जरूरत!

मध्यप्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही विकास यात्रा निवाड़ी जिले में नर्तकियों से गुलजार है। यहां भीड़ जुटाने के लिए राई नर्तकियों को बुलाया है। पृथ्वीपुर और निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र ये बुंदेलखंडी लोकगीतों पर मंच पर प्रस्तुतियां देती हैं। इनमें फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए जा रहे हैं। अब इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। विकाय यात्रा के एक वीडियो में पृथ्वीपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष हरबू बाई कुशवाहा के पति मुकुंदी कुशवाहा का मंच पर राई नृत्यांगना के साथ डांस का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो विकास यात्रा के दौरान नायाखेरा भोपालपुरा का है।

विकास के नाम पर भाजपा की सरकार जीरो

राई नर्तकियों के लटके झटके वाले वीडियो पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश दांगी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार बनाई है। विकास के नाम पर भाजपा की सरकार जीरो है।उन्होंने कहा कि निवाड़ी जिले में कई घोटाले हुए हैं। अब वो विकास यात्रा निकालकर क्या साबित करना चाहते हैं। विकास यात्रा में भीड़ नहीं जुड़ रही है तो भाजपा के नेताओं ने बार बालाओं को बुलाकर अश्लील डांस करवाकर जनता को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी की सच्चाई है जिसे पूरी जनता जान चुकी है।

इधर, कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया विरोध का वीडियो

उमरिया जिले के विधानसभा क्षेत्र मानपुर में विकास यात्रा के विरोध में नारेबाजी का वीडियो सामने आया है। ग्राम पंचायत लखनौटी में जिला पंचायत अध्यक्ष के मुर्दाबाद के नारे लगे और विकास यात्रा का विरोध हुआ। ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस वीडियो को एनएसयूआई ने फेसबुक पर शेयर किया और लिखा की विकास यात्रा को ग्रामीणों ने खदेड़ाए मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बीजेपी की विकास यात्रा को काम नहीं तो वोट नहीं और बीजेपी मुर्दाबाद के नारों के साथ खदेड़ा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments