Homeताजा ख़बरVIKAS YATRA : CM ने कहा- हो रहे नवाचार, भैया लोगों ने...

VIKAS YATRA : CM ने कहा- हो रहे नवाचार, भैया लोगों ने दिल पर ले लिया

  • विकास यात्रा के समर्थन और विरोध में तरह-तरह की तस्वीरें आ रहीं सामने
  • मजेदार तस्वीरें : कोई घोड़ी चढ़ रहा तो कोई गधे पर बैठ रहा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजाना बता रहे हैं कि विकास यात्रा के दौरान क्या-क्या नवाचार हो रहे हैं। लेकिन लगता है कि सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि उसका विरोध करने वाले भी उनकी बातों को दिल पर लेकर नवाचारों को जनता के सामने रखकर हंसने के लिए मजबूर कर रहे हैं। ऐसी ही तस्वीर रायसेन से सामने आई, जहां पूर्व विधायक घोड़े पर चढ़कर विकास का ढिंढौरी पीट रहे हैं, तो छतरपुर में एक व्यक्ति गधे पर बैठकर विकास यात्रा को चिढ़ा रहा है। बहरहाल जब तक विकास यात्रा चलती रहेगी, ऐसी ही मजेदार तस्वीरें सामने आती रहेंगी।

जनता को अधिकारी और नेता गधा समझ रहे

छतरपुर में मंजू अग्रवाल नाम के शख्स ने गधे पर बैठकर विकास यात्रा का विरोध जताया। उसका कहना है कि नगर पालिका विकास यात्रा निकाल रही है, लेकिन क्षेत्र का तो विकास नहीं हो रहा, बल्कि नेताओं और अधिकारियों का हो रहा है। सालों से लोगों के आवास के साथ-साथ कई काम अटके हुए हैं। नगरपालिका में पार्षद पुत्रों और पतियों का कब्जा है। जनता को अधिकारी और नेता गधा समझ रहे हैं। इसलिए वह गधे पर सवार होकर उनका विरोध जता रहा है।

घोड़े पर सवार होकर गिनाए सरकार के काम

रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा में विकास यात्रा में शामिल होने पहुंचे पूर्व विधायक राम किशन पटेल का अनोखा अंदाज नजर आया है। वे घोड़े पर सवार होकर विकास यात्रा में पहुंचे और सरकार के कामों और योजनाओं का प्रचार किया। उनके इस अंदाज से यह लग रहा है कि क्षेत्र का समुचित विकास हुआ है और जनता सरकार से खुश है।

सीएम ने गिनाए यह नवाचार

  • भोपाल में शुभंकर के शुभारंभ के साथ बहना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
  • रायसेन में अंकुर अभियान तथा 10 लोगों से वृक्षारोपण करवाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाले लोगों का सम्मान किया जा रहा है।
  • दतिया में विकास प्रवक्ता नियुक्त किए हैं जो विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। पानी बचाने का अभियान चल रहा है।
  • हरदा जिले में नहर चौपाल का आयोजन हो रहा है। लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का सम्मान तथा लाड़ली बहना योजना का प्रचार हो रहा है।
  • रीवा में 21 प्रकार की निःशक्तता की जाँच की जा रही है। अंगूठे के निशान न आने के कारण जिन लोगों को राशन नहीं मिल रहा है, उनकी पहचान करने शिविर लगाया जा रहा है। साइकिल रिक्शा से वंचित दिव्यांगों को ट्राई साइकिल प्रदान करने का अभियान चलाया जा रहा है।
  • शाजापुर में प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जा रहा है। ऊर्जा संरक्षण के लिए पंजीयन कराया जा रहा है।
  • निवाड़ी में पशुपालन हेतु अनुदान तथा पशु उपचार हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। छात्रावासों में निरंतर सुधार के काम किए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments