Homeताजा ख़बरविकास यात्रा’ में डांस, कांग्रेस ने पूछा-जनता का पैसा BJP पर क्यों...

विकास यात्रा’ में डांस, कांग्रेस ने पूछा-जनता का पैसा BJP पर क्यों खर्च हो रहा?

  • दिग्वजय ने सीएम शिवराज से पूछा सवाल, पीयूष बबेले ने विकास यात्रा बनी अश्लील यात्रा
  • आम आदमी पार्टी ने भी साधा निशाना, एनएसयूआई ने भी शेयर किया वीडियो

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार की विकास यात्रा में डांस का एक वीडियो शेयर कर बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की विकास यात्रा बनी अश्लील यात्रा। सौजन्य मामा एंड कंपनी। एनएसयूआई मध्यप्रदेश ने लिखा-भाजपा की विकास यात्रा जोरों पर…। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा- लो जी। वीडियो कहां का है, इसका पता नहीं है। वीडियो में ’तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं…’ गाने पर डांसर डांस कर रही है। मंच पर पीछे विकास यात्रा का बैनर लगा है।
दिग्विजय ने पन्ना कलेक्टर संजय मिश्र से इस्तीफा मांगा
विकास यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से सवाल करते हुए कहा कि जनता की कमाई का पैसा बीजेपी की विकास यात्रा पर खर्च कर रहे हो। क्या ये ठीक है? मध्यप्रदेश में 5 फरवरी से शिवराज सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। यात्रा 25 फरवरी तक चलेगी। मंत्रियों और विधायकों से लेकर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। लोगों के सामने विकास कार्यों और योजनाओं का गुणगान किया जा रहा है। इसी यात्रा पर दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। दिग्विजय सिंह ने पन्ना कलेक्टर संजय मिश्र से इस्तीफा भी मांग लिया। पन्ना कलेक्टर ने पिछले दिनों विकास यात्रा में कहा था कि 25 साल तक यही सरकार रहेगी। इसलिए किसी के बहकावे में नहीं आना है और इसी सरकार का साथ देना है। आईएएस अफसर के इस बयान पर बवाल हुआ और वह कांग्रेस के निशाने पर आ गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments