Homeताजा ख़बरVASTU SHASHTRA : उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें डस्टबिन, वरना में आ...

VASTU SHASHTRA : उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें डस्टबिन, वरना में आ सकती है विपदा!

दिल्ली। हम सभी के घर में कूड़ेदान यानि कि डस्टबिन तो होती ही है। अक्सर हम इसे कहीं भी रख देते हैं। कभी यहां कभी वहां डस्टबिन रखने की हमारी आदत भी बन जाती है। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में कूड़ेदान को एक निश्चित दिशा में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। माना जाता है कि घर में रखी हर चीज में एनर्जी होती है। वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए एक खास दिशा तय होती है। वास्तु के इन नियमों का पालन नहीं किया जाए तो घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर में सही दिशा में कुछ भी न रखने के दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। अगर घर में रखा हुआ डस्टबिन सही जगह पर नहीं है तो इसका नकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों पर भी पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आइए आपको बताते हैं कि डस्टबिन को किस दिशा में रखना चाहिए

  • वास्तु के अनुसार कूड़ेदान को एक विशेष दिशा में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। खासतौर पर इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें। उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर में वास्तु दोष हो सकता है। इसके प्रभाव से परिवार के सदस्यों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
  • पूर्व, दक्षिण-पूर्व और उत्तर दिशा में कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार डस्टबिन को दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है। इन दिशाओं को कचरा विसर्जन के लिए उपयुक्त माना गया है। वास्तु में इन दिशाओं में डस्टबिन रखना अच्छा बताया गया है।
  • कूड़ेदान को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से वास्तु दोष नहीं होता है। तो आप भी इन उपायों को अपनाएं ताकि किसी अनिष्ट से बच सकें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments