Homeताजा ख़बरVASTU SHASHTRA : होली से पहले करें ये काम.. नहीं आएगी कोई...

VASTU SHASHTRA : होली से पहले करें ये काम.. नहीं आएगी कोई अड़चन

होलिकोत्सव के कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। रंगों के इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में माना जाता है। साथ ही होलिका दहन की परंपरा भी निभाई जाती है। कुछ लोग मानते हैं कि त्योहार में शुभ या मांगलिक कार्य नहीं होते। इस साल 8 मार्च को बुधवार के दिन होली मनाई जाएगी। धुरेड़ी के दिन हर बुराई को भुलाते हुए रंगों के साथ होली खेली जाती है। इस दौरान किए जाने वाले ज्योतिषी उपाय ज्यादा असरकारक होते हैं। अगर आप कुछ उपाय करेंगे तो मंगल होगा और कभी धन की कमी नहीं होगी।

ये करें उपाय तो होगा मंगल

  • अगर आपके पास पैसा नहीं रुक रहा है या सफलता नहीं मिल पा रही है तो यह वास्तु दोष भी माना जाता है। घर में वास्तु दोष के प्रभाव को कम करने के लिए होलाष्टक से होलिका दहन के बीच एक बंदनवार या तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में उत्पन्न वास्तु दोष को कम कर सकता है।
  • यदि आपके घर में धन आवक के स्रोत बढ़ जाएं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में एक्वेरियम जरूर रखें। इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। एक्वेरियम रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति की वृद्धि होती है।
  • घर में क्रिस्टल का कछुआ लाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। आर्थिक तरक्की के साथ अचानक से धन लाभ के योग प्राप्त होते हैं। इसलिए होली में क्रिस्टल का कछुआ लाकर रख सकते हैं।
    बांस के पौधे को घर में रखना शुभ माना जाता है।
  • मान्यता है कि जिस घर में बांस का पौधा होता है, वहां से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है और सकारात्मक प्रभाव होते हैं। अपने घर होली से पहले बांसका पौधा जरूर लाएं। इसके प्रभाव से घर में मौजूद लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है।
  • चाइनीज वास्तु शास्त्र में मान्यता है कि घर में ड्रैगन की मूर्ति या उसकी तस्वीर रखना बेहद शुभ माना गया है। घर में ड्रैगन की तस्वीर या मूर्ति रखने से किसी भी सदस्य को बुरी नजर नहीं लगती। घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।
  • ये उपाय कर आप मंगलमय होली के साथ ही वास्तु दोष से भी बच सकते हैं। बहरहाल जिसे भी वास्तु दोष हो या वास्तु शास्त्र में विश्वास हो, वे ये उपाय कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments