HomeजबलपुरVande Bharat Train: जबलपुर से जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Train: जबलपुर से जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर से जनवरी में शुरू होगी। इंदौर-जबलपुर और इंदौर-जयपुर  के लिए ट्रेन को चलाने का प्रस्ताव है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हमारी तरफ से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इस संबंध में सांसद शंकर लालवानी ने भी रेलवे अफसरों के साथ बैठक् की यह ट्रेन 52 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इंदौर और जयपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का रूट उज्जैन होकर जायेगी। वंदे भारत ट्रेन जयपुर के दुर्गापुरा से दोपहर 3.10 मिनट पर रवाना होगी। ये सवाई माधोपुर, नागदा, उज्जैन से होते हुए रात 12.15 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन सुबह 5.50 मिनट पर चलकर उज्जैन, नागदा, सवाई माधोपुर होते हुए दुर्गापुरा जयपुर पहुंचेगी। जबलपुर के लिए वन्दे भारत ट्रेन चलाई जायेगी वह भोपाल इटारसी पिपरिया गाडरवारा करेली नरसिंहपुर होकर जबलपुर पंहुचेगी। वंदे भारत ट्रेन में मॉडर्न सुविधाएं हैं। इसकी गति इसे दूसरी ट्रेनों से अलग बनाती है। यह ट्रेन 150-170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलगी। इसलिए देशभर में इस ट्रेन की काफी मांग है। हालांकि देश में उपलब्ध रेल ट्रैक पर अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा ही है। वंदे भारत ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हर कोच में 32 इंच की स्क्रीन लगाई गई है, जो यात्रियों को सूचना और मनोरंजन प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments