Wednesday, June 7, 2023
HomeLatest Newsनीतीश पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा, कहा-मुख्यमंत्री ने समाधान नहीं, समापन यात्रा की

नीतीश पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा, कहा-मुख्यमंत्री ने समाधान नहीं, समापन यात्रा की

  • उपेंद्र कुशवाहा की ’विरासत बचाओ नमन यात्रा’ शुरू, कहा-शराब पीना गलत है, लेकिन पूरे बिहार में शराब मिल रहा

पटना। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथी रहे उपेंद्र कुशवाहा अब अलग राह पकड़ चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने विरासत बचाओ नमन यात्रा भी शुरू कर दी है। उनके निशाने पर नीतिश कुमार हैं। अलग पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बना चुके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वैसे तो शराब पीना गलत है, लेकिन पूरे बिहार में शराब मिल रही है। शराबबंदी लागू हो लेकिन पूरी तरह से लागू हो। उपेंद्र कुशवाहा ने बेतिया में विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान नीतिश कुमार पर कटाक्ष किए। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतिश कुमार ने समाधान यात्रा नहीं, समापन यात्रा किया है। उनके समाधान यात्रा से किसी का कोई समाधान नहीं हुआ।
बिहार में कानून व्यवस्था फेल
उपेंद्र कुशवाहा ने सभा को संबोधित को भी संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि नीतिश के राज में बिहार में कानून व्यवस्था बिल्कुल फेल है। नीतीश कुमार पहले ठीक थे। लेकिन अब 2005 से पहले वाले स्थिति हो गई है। नीतीश कुमार जिसके खिलाफ संघर्ष किए, आंदोलन किया, आज उन्हीं के साथ जाकर मिल गए हैं। इसलिए उन्होंने उनसे अलग होकर विरासत बचाओ नमन यात्रा शुरू की है।
महात्मा गांधी से बड़े नहीं हैं नीतिश
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से बड़े नीतीश कुमार नहीं हैं। नीतीश कुमार शराबबंदी के कानून को न ही रोक रहे हैं और ना ही उसको ठीक से लागू कर रहे हैं। बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल है। जब प्रदेश में शराब मिल रही है तो शराबबंदी का कोई औचित्य नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments