Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होने संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होने संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे। जहां पीयूष गोयल मध्यप्रदेश गौरव प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन की थीम “हर दिन आगे बढ़ता मध्यप्रदेश” को संबोधित करते हुए कहा कि,भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। साल 2047 आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने के साथ भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 35 बिलियन डॉलर की हो जाएगी जो की आज की जीडीपी से 10 गुना अधिक होगी है।

भारत की औसत आयु वर्तमान में 30 वर्ष से भी कम है और आने वाले निकट भविष्य में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। इसी के साथ पियूष गोयल ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि जबलपुर मेरा ननिहाल है मेने साइकिल चलाना जबलपुर में ही सीखा है और आज भी में मामा के यहाँ ही आया हूँ। 2 अक्टूबर को सवछता दिवस के लिए आवाहन करते हुए उन्होंने आगे कहा कि सभी नगरवासी सुबह 10:00 बजे 1 घंटे श्रमदान अवश्य करे और देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान प्रदान करें।

वहीँ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ” कांग्रेस की तो मूल सोच ही यही है कि लोगों को आगे न बढ़ने दिया जाए,लोगों को विकसित न किया जाए और लोगों को तुष्टिकरण की राजनीति करके बांट दिया जाए। कांग्रेस की घोटालों की पराकाष्ठा इस कदर है कि जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक घोटालों की लाइन लगी है”

मध्यप्रदेश गौरव प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में पूर्व महाधिवक्ता आरएन सिंह, लोकसभा के मुख्य सचेतक, साँसद राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments