Homeजबलपुरतुगलकी फरमान : टैक्स नहीं चुकाया तो कार और बाइक होगी जब्त

तुगलकी फरमान : टैक्स नहीं चुकाया तो कार और बाइक होगी जब्त

  • जबलपुर नगर निगम ने जारी किया फरमान, वसूली का टारगेट पाने 26 दिन शेष बचे, बकायादारों में हड़कंप
  • नगर निगम जबलपुर की आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली स्थिति

जबलपुर। क्या नगर निगम जबलपुर कंगाल हो चुका है? क्या उसकी स्थिति आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली हो गई? यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि बड़े-बड़े दावे करने वाला नगर निगम इस समय पाई-पाई को मोहताज है। यही वजह है कि जबलपुर नगर निगम ने एक ऐसा तुगलकी फरमान निकाला है जिससे शहर के बकायादारों में हड़कंप मच गया है। दरअसल निगमायुक्त स्वप्निल वानखेड़े ने राजस्व वसूली अमले को तीखे तेवर में कह दिया है बकायादार यदि टैक्स नहीं जमा करते हैं, तो उनके दोपहिया और चार पहिया वाहन को कुर्क कर लिया जाए। दरअसल टैक्स वसूली को मात्र 26 दिन ही शेष बचे हुए हैं। वहीं नगर निगम का राजस्व अमला अभी तक अपने टारगेट को पूरा नहीं कर पाया है। इसके बाद निगमायुक्त ने फरमान सुना दिया है।
बड़े बकायादारों पर नजर
हालांकि नगर निगम की अभी नजर उन बड़े बकायेदारों पर है, जिन्होंने लंबे समय से टैक्स नहीं चुकाया है। वहीं दूसरी तरफ नल कनेक्शन की भी आला अधिकारियों के द्वारा घर-घर जाकर जांच की जा रही है। इससे नगर निगम को उम्मीद है कि खजाना जल्द ही भर पाएगा। बहरहाल देखना होगा कि इन 26 दिन में नगर निगम बकायादारों से कितना टैक्स वसूल कर पाता है।
790 लोगों को कुर्की वारंट जारी


उपायुक्त पीएन सनखेरे का कहना है कि अभी 790 लोगों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया है। इसमें 50 हजार से लेकर 2 लाख तक की वसूली होना है। चार दिन पहले हमने कार जब्त की है, जिसमें मौके पर ढाई लाख रूपए जमा कराए हैं। उन्होंने दावा किया है कि हमने 15-20 लोगों की लिस्ट तैयार की है, जिनपर होली के त्योहार के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह बोले उपायुक्त पीएन सनखेरे-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments