Homeताजा ख़बरआदिवासी वोट बैंक को साधने में जुटी कांग्रेस पर जनजातीय कार्य और...

आदिवासी वोट बैंक को साधने में जुटी कांग्रेस पर जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने कसा तंज

विधानसभा चुनाव 2023 में आदिवासी वोट बैंक को साधने की कवायद में जुटी कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता ही नहीं बल्कि अब मंत्री भी हमलावर रुख अपना रहे हैं।

इसी बीच जबलपुर प्रवास पर आई प्रदेश की जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने तंज कसने के अंदाज में कहा है कि आदिवासी वोट पाने की कांग्रेस की कवायद मुंगेरीलाल के सपने देखने जैसा है। मंत्री मीना सिंह ने आदिवासियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कामों को ऐतिहासिक करार देते हुए आरोप लगाया है।

कॉंग्रेस आदिवासियों के वोट लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल करती रही है जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह ने कांग्रेस पर आदिवासियों के हित में किए गए कामों के सिलसिले में बहस से दूर भागने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि आदिवासियों के लिए किए गए कामों पर वे डिबेट करने तैयार हैं लेकिन कांग्रेस से जुड़े नेताओं को जब भी इसमें बुलाया जाता है तो वे भागने लगते हैं।

मंत्री मीना सिंह ने कहा है कि देश में 65 सालों तक कांग्रेस ने राज किया और मध्य प्रदेश में 44 साल तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन आदिवासियों के हित में 15 से 20 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने जो कर दिखाया ऐतिहासिक है। जबलपुर प्रवास पर आईं जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने विभाग द्वारा किए गए कामों का ब्यौरा भी दिया उन्होंने कहा है कि विभाग के द्वारा छात्रावासों और स्कूलों का जहां तेजी से निर्माण कराया जा रहा है वही इस वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments