Homeताजा ख़बरTIGER से लिया पंगा तो जान पर बन आई, रोता-गिड़गिड़ाया दिखा तेंदुआ.....

TIGER से लिया पंगा तो जान पर बन आई, रोता-गिड़गिड़ाया दिखा तेंदुआ.. पढ़ें खबर और देखें वीडियो

  • डर के मारे पेड़ पर चढ़ा रहा तेंदुआ, उतरते ही बाघिन ने घेरकर दबोचा
  • कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा, बहुत कम देखने मिलते हैं ऐसा नजारा

पन्ना। जब मौत सामने खड़ी हो तो अच्छे अच्छों की सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है। होश फाख्ता हो जाते हैं। सांसें अटक जाती हैं। दिमाग काम करना बंद कर देता है। कुछ समझ नहीं आता है कि क्या करें और क्या ना करें…? मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक तेंदुआ कुछ ऐसे ही हालात में फंस गया। तेंदुए के साथ ऐसा क्या हुआ? आखिर कैसे बची उसकी जान?
इलाके में दखल दिया तो गुस्सा आया
मामला पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल का है। जहां सिर्फ टाइगर का राज चलता है। जंगल में टाइगर की अपनी टेरेटरी होती है। अपने एरिये में उसे किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं होती। कोई आ जाए तो बचकर जाना मुश्किल है। पन्ना टाइगर रिजर्व में एक तेंदुआ गुस्ताखी कर गया। जंगल में घूमते-घूमते वह एक टाइगर के एरिये में दाखिल हो गया। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन अब जो उसके साथ होने वाला था, उसकी कल्पना भी उसने नहीं की होगी तेंदुए का एक बाघिन से आमना-सामना हो जाता है। अपने सामने बाघिन को देखकर तेंदुआ समझ नहीं पाता कि क्या किया जाए। एक ही रास्ता था, दौड़ लगा दी। तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए तेजी से पेड़ पर चढ़ गया। बाघिन भी उसे पीछे-पीछे पेड़ पर चढ़ गई, लेकिन तेंदुए तक नहीं पहुंच सकी।
आधे घंटे किया इंतजार
बाघिन को अपने एरिये में तेंदुए की एंट्री नागवार गुजरी। लिहाजा वो नीचे बैठकर इंतजार करती रही। नजरें तेंदुए पर थी, दिमाग अलर्ट था। करीब आधे घंटे बाद पेड़ पर हरकत हुई तो बाघिन पोजिशन में आ गई। तेंदुआ इस भ्रम में था कि बाघिन चली गई। लेकिन जैसे ही वो नीचे उतरा, पता चला बाघिन तो वहीं है। तेंदुए ने फिर रफ्तार भरी, वो 100 मीटर भी नहीं भाग सका होगा कि टाइगर ने उससे भी तेज दौड़कर उसे घेर लिया। फिर क्या था, मौत सामने देखकर तेंदुआ घबरा गया।
बाघिन दहाड़ लगाकर चारों को घूमने लगी, तेंदुआ डर के मारे लोटने लगा
बाघिन दहाड़ लगाकर तेंदुए के चारों को घूमने लगी। तेंदुआ डर के मारे वहीं लोटने लगा। ऐसा लगा मानो वह बाघिन के सामने गिड़गड़ा रहा हो। अपनी जान बख्श देने की गुहार लगा रहा हो। शायद बाघिन भी समझ चुकी थी कि शिकार ने सरेंडर कर दिया है। बाघिन थोड़ी देर तेंदुए के चारों ओर घूमी, फिर बड़ा दिल दिखाते हुए उसे जाने दिया। तब जाकर तेंदुए की जान में जान आई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments