Homeताजा ख़बरशिवाजी पर सियासत, शिवराज ने कमलनाथ पर लगाया ये बड़ा आरोप

शिवाजी पर सियासत, शिवराज ने कमलनाथ पर लगाया ये बड़ा आरोप

  • शिवराज बोले-शिवाजी की प्रतिमा पर कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में चलवाया बुलडोजर
  • सीएम बोले-बताएं योजना बनाने के बाद भी क्यों नहीं लगाई गई शिवाजी की मूर्ति
  • सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करूंगा : शिवराज

भोपाल। शिवाजी की प्रतिमा के अनावरण को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कलमनाथ से सवाल पूछते हुए कहा कि छिंदवाड़ा के सौंसर में शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनाने के बाद भी प्रतिमा क्यों नहीं लगाई गई। कमलनाथ ने प्रतिमा लगाने के वक्त बुलडोजर चलवाया। अब हम प्रतिमा लगा रहे हैं। सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

हम गुंडों पर बुलडोजर चलाते थे, उन्होंने मूर्ति लगाने वालों पर चला दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने सौंसर में प्रतिमा नहीं लगने दी। हम गुंडों पर बुलडोजर चलाते थे, उन्होंने मूर्ति लगाने वालों पर चला दिया। मैं उस वक्त भी सौंसर गया था, जब प्रतिमा लगने नहीं दी जा रही थी। हमारी सरकार ने संकल्प पूरा किया। शिवराज ने सौसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोज किसी ना किसी मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की घेराबंदी कर रहे हैं और कमलनाथ पलटवार कर के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर ही सवाल दाग रहे हैं।

कमलनाथ ने चौपाई के बहाने साधा निशाना

कमलनाथ ने सोशल मीडिया में लिखा कि मुख्यमंत्री जी, रामचरितमानस में भगवान शिव ने भगवान राम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा है-
जब जब होई धरम कै हानी।
बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी।।
तब तब प्रभु धरि बिबिध सरीरा।
हरहिं कृपानिधि सज्जन पीरा।।
अभिमान बहुत बुरी चीज है। जनता को दुख देना भी बहुत बुरी बात है।
रात दिन झूठ बोलते रहने से ज्यादा पाप की बात क्या हो सकती है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments