Homeजबलपुर'पूरा विश्व स्वर्णिम क्षण की राह देख रहा, जब अयोध्या में श्रीरामलला...

‘पूरा विश्व स्वर्णिम क्षण की राह देख रहा, जब अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान होंगे’

  • भाजपा ने किया रामनवमी शोभायात्रा का स्वागत, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा करोड़ों हिंदुओं का सपना पूरा होने वाला है

जबलपुर। रामनवमी पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर ने श्री रामनवमी शोभायात्रा का स्वागत तीन पत्ती चौक पर किया। शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने कहा कि आज श्रीराम नवमी के अवसर पर पूरा देश प्रभु की भक्ति में लीन है, हिंदुओं की आस्था के केंद्र प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस वर्ष विशेष रूप से पूरे देश में अत्यधिक उत्साह के साथ पर्व मनाया जा रहा है प्रभु श्रीराम के भक्त पूरे विश्व में स्वर्णिम क्षण की राह देख रहे हैं क्योंकि आने वाले समय में जल्द ही अयोध्या में श्री रामलला विराजमान होने वाले हैं करोड़ों हिंदुओं का सपना पूरा होने वाला है।
प्रभात साहू ने कहा कि शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी संत जनों का पूजन आरती एवं सभी सनातन धर्म प्रेमियों का स्वागत वंदन भाजपा जबलपुर के द्वारा पुष्पवर्षा कर के किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, डॉ जितेंद्र जामदार, विनोद गोंटिया, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व मंत्री शरद जैन, दीपांकर बैनर्जी, रिकूंज बिज, कमलेश अग्रवाल, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, अश्विनी परांजपे, रोहित जैन, प्रणीत वर्मा, कुंडल राव, विनय अमलाथे, दीप महदेले, नीरज वर्मा, संजय यादव, अभिनव यादव, शुभम् अवस्थी, रवि साहू, अजीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

रामयात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने भी की फूल वर्षा

जबलपुर में रामनवमी पर एक भव्य रामयात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान श्रीराम औऱ हनुमान के साथ अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। जबलपुर के तीन पत्ती चौक से शुरू हुई इस शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। खास कर समुदाय विशेष के मुहल्ले से गुजरी रामयात्रा का समुदाय विशेष के लोगों ने भी फूल वर्षा कर श्रीराम यात्रा का स्वागत किया। इस तरह जबलपुर में सांप्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments