Homeताजा ख़बर‘भाबी जी घर पर हैं’ का घर टूटा.. जानें क्या थी वजह..?

‘भाबी जी घर पर हैं’ का घर टूटा.. जानें क्या थी वजह..?

  • शुभांगी 19 साल बाद पति से अलग हुईं, कहा-एक साल से साथ नहीं रह रहे थे

मुंबई। ‘कसौटी जिंदगी की’ ‘कस्तूरी’, ‘चिड़िया घर’ जैसे सीरियल करने के बाद शुभांगी को ‘भाबीजी घर पर हैं’ का ऑफर मिला, तो उन्होंने हाथोंहाथ लपक लिया। फिर क्या था उन्होंने शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया और तब से अंगूरी भाभी के किरदार में ऐसी जमीं कि उनकी घर-घर पहचान बन गया। अब भले ही भाभी जी घर पर हैं, लेकिन उनका घर टूट गया है। भाबी जी घर पर हैं फेम शुभांगी अत्रे अपने पति पीयूष से अलग हो गई हैं। शुभांगी और पीयूष की शादी का 20 साल पूरे हो चुके हैं और अब उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया है। उनकी एक बेटी भी है।
रिश्ते को बनाए रखने की बहुत कोशिश की
शुभांगी ने कहा कि पीयूष और मैंने रिश्ते को बनाए रखने की बहुत कोशिश की। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। एक-दूसरे के लिए इज्जत, प्यार, विश्वास और दोस्ती किसी भी शादी को बनाए रखने के लिए जरुरी है। बहुत कोशिशों के बाद अब हमने अलग होने का फैसला लिया है। जब हमें ये महसूस हुआ कि हम साथ में खुश नहीं हैं तब हमने अलग होने का फैसला लिया। शुभांगी ने कहा कि ये फैसला लेना काफी मुश्किल था। अब भी मुश्किल है। कभी चीजें इतनी बिगड़ जाती हैं कि उन्हें सुधारना आसान नहीं होता। इतनी लंबी शादी टूटती है, तो ये आपको मन से भी तोड़ देती है। मैं इस फैसले से खुश नहीं हूं लेकिन हमें आगे बढ़ना होगा। मुश्किल वक्त हमें कीमती सबक सिखा देता है।
बेटी को मिलेगा माता-पिता का प्यार
पीयूष डिजिटल मार्केटर हैं और उनकी व शुभांगी की 18 साल की बेटी आशी भी है। शुभांगी ने कहा कि आशी को माता-पिता का पूरा प्यार मिलना चाहिए। पीयूष हर रविवार को आशी से मिलने आते हैं। शुभांगी ने कहा कि मैं नहीं चाहती कि आशी अपने पापा का प्यार मिस करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments