Homeजबलपुरदेश में पहली ऐसी योजना लागू जिसका लाभ करोड़ों महिलाओं को मिलेगा...

देश में पहली ऐसी योजना लागू जिसका लाभ करोड़ों महिलाओं को मिलेगा : प्रभात साहू

प्रदेश की बहनों को लाडली बहना योजना की सौगात, सीएम ने बीमारू राज्य से समृद्ध राज्य बनाया

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में किया वृक्षारोपण

जबलपुर। मुख्यमंत्री ने जन्म दिवस के अवसर पर देश में पहली ऐसी योजना लागू की है जिसका लाभ करोड़ों महिलाओं को मिलने वाला है। पात्र महिला को 1 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा जो उनकी आर्थिक स्थिति का मजबूत स्तंभ होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का जीवन सुखद बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। ऐसे यशस्वी मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनकी मंशा अनुरूप भाजपा कार्यालय रानीताल में वृक्षारोपण किया गया साथ ही शहर के सभी मंडलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने संभागीय कार्यालय रानीताल में वृक्षारोपण के दौरान कहीं ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भांजियों के मामा मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिवस पर प्रदेश की सारी बहनों को सौगात लाडली बहना योजना के रूप में दी है। प्रदेश की सारी जनता को यह संदेश दिया है कि आज उनके जन्मदिवस पर कोई भी प्रकार का प्रचार प्रसार ना कर वृक्षारोपण एवं जरूरतमंदों की मदद कर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया जाए। प्रदेश की जनता की चिंता करने वाले जननायक शिवराज सिंह चौहान का जन्म दिवस भाजपा कार्यालय में वृक्षारोपण कर मना रहे हैं।
20 साल पहले बीमारू राज्य था मध्यप्रदेश
श्री प्रभात साहू ने कहा कि आज से लगभग 20 वर्ष पूर्व जब प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में माननीय शिवराज जी ने शपथ ली थी तब प्रदेश एक बीमारू राज्य के रूप में जूझ रहा था परंतु आज लंबा सफर तय करते हुए हमारी विकास यात्रा मध्य प्रदेश को समृद्ध प्रदेश के रूप में स्थापित कर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को अपना परिवार मानते हुए प्रत्येक व्यक्ति की चिंता की और निरंतर आगे बढ़ते गए आज सभी वर्ग के लोगों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं प्रदेश में किसान, युवा, बुजुर्ग, महिला, विद्यार्थी एवं बच्चियों के लिए भी योजना चलाई जा रही हैं। अंतिम छोर तक के व्यक्ति का विकास किया जा रहा है और यही भाजपा का संकल्प है। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, अभिलाष पांडे, राजेश मिश्रा, अभय सिंह ठाकुर, रेणु कोरी, डिंपी विश्वकर्मा, नीरज वर्मा, शिवराम बेन, संजय नाहतकर, दीप महदेले, रविंद्र पचौरी, राजेश द्विवेदी, पवन तिवारी, राजकुमार गुप्ता, जयराम तिवारी, चित्रकांत शर्मा, रंजीत ठाकुर, अमन शर्मा, शुभम् अवस्थी, पवन गुप्ता, दिलीप पटेल, चंद्रशेखर पटेल, अंकित द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
महामृत्युंजय अनुष्ठान कर 51000 आहुतियां देकर मनाया
अंत्योदय प्रकोष्ठ भाजपा प्रदेश सह संयोजक अमर मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में जनकल्याण की ऐतिहासिक गाथा लिखने वाले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर समृद्ध साली प्रदेश बनाने वाले जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन हमने लगातार 18वे वर्ष भी नर्मदा तट ग्वारीघाट जबलपुर में महामृत्युंजय अनुष्ठान कर यज्ञ में 51000 आहुतियां देकर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना हेतु मनाया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्र बहनों ने भी शिवराज सिंह के दीर्घायु होने के लिए आहुतियां दी। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सभी वर्गों की चिंता करते हुए युवा, बुजुर्ग महिला, किसान, बच्चियों के लिए योजना बनाकर सभी के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं और स्वर्णिम मध्यप्रदेश का निर्माण कर रहे हैं। कार्यक्रम में उज्जवल पचोरी, पार्षद मालती चौधरी, रंजीत पटेल, हेमंत साहू, दीप मेहदेले, सुनील अवस्थी, अमित सैनी, डॉक्टर शुभम अवस्थी, गुरदीप सिंह,राहुल बारी, वैभव चौरसिया, संजय केसरवानी, सागर मिश्रा, शक्ति मिश्रा, शिवा चौधरी, जितेंद्र चौधरी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, आशीष चौबे, अक्षय चौबे, हरसू चौबे, अंकित बैन, नवल बर्मन, राहुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments