Homeमध्यप्रदेशसनातनी महापर्व दीपावली पर बाजारों में खरीदी का जोर सपरिवार खरीदी...

सनातनी महापर्व दीपावली पर बाजारों में खरीदी का जोर सपरिवार खरीदी करने निकले नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज

दीपों और रोशनी के महापर्व दीपावली पर खरीदी करने लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इसी बीच नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज भी अपने परिवार के साथ बाज़ार में त्यौहार के लिये आवश्यक सामग्री की खरीददारी करते नज़र आये। श्री विज ने बताया कि उन्होंने भारत के यशस्वी, प्रधानमंत्री माननीय श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर विश्व कल्याण की सनातनी
भावना से प्रेरित होकर वोकल फ़ॉर लोकल के तहत आज सपरिवार सहित भगवान की मूर्ति, दिये आदि की खरीदी की। उन्होंने कहा कि पर्व पर उनकी कामना है कि ईश्वर हमारे परिवार हमारे शहर, हमारे प्रदेश और हमारे हिंदुस्तान को सुख, समृद्धि, यश, वैभव, धन-धान्य की शक्ति से परिपूर्ण रखे। हमारा देश अपनी सनातनी शक्ति के आधार पर विश्व गुरु बने। माता लक्ष्मी की आराधना और रंग बिरंगी रोशनी के इस महापर्व पर उनकी यही प्रार्थना यही शुभकामना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments