Homeमध्यप्रदेशमिशन 2023 : कांग्रेस तैयार.. भाजपा के हाथ लगे ब्रह्मास्त्

मिशन 2023 : कांग्रेस तैयार.. भाजपा के हाथ लगे ब्रह्मास्त्

नीतू साहू, जबलपुर। विधानसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल बाकी हैं। लेकिन दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने जहां हारी हुई सीटों पर फोकस कर चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है, वहीं भाजपा के हाथ भी कुछ ऐसे ब्रह्मास्त्र लगे हैं, जिनके सहारे उसे चुनावी नैया पार लगने की उम्मीद है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जहां सत्ता में लौटने की आस लगाए हुए हैं, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगता है कि उनकी सरकार ने बेहतर काम किया है और अब कांग्रेस को जनता मौका नहीं देने वाली।
भाजपा के हाथ लगे ये मुद्दे
भाजपा ने उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण कराकर बड़ा संदेश दिया है। भव्य-दिव्य महाकाल लोक की झलक मनोहारी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आए और भव्यता देखकर गदगद हो गए। इसके अलावा उप्र की अयोध्या नगरी में राम मंदिर का निर्माण हो ही रहा है। हाल ही में हिंदी में मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई शुरू कराकर भाजपा सरकार ने अच्छा संकेत दिया और छात्रों को साधने का काम किया। मप्र के सतना जिले में पीएम आवास योजना के अंतर्गत धनतेरस के दिन 4.50 लाख लोगों का गृह प्रवेश कराकर सीएम शिवराज सिंह चौहान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी शिवराज के इन कामों की प्रशंसा कर चुके हैं। ऐसे में शिवराज को आस है कि केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे और जनकल्याणीकारी योजनाओं के सहारे वे फिर से सत्ता में वापस लौटेंगे।
कमलनाथ ने पनागर से किया विधानसभा चुनाव का शंखनाद
जबलपुर में पनागर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाराजपुर कारोंदनाला मैदान पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार का एक प्रकार से शंखनाद कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम शिवराजसिंह चौहान पर निशाना साधते हुये मंहगाई, बेरोजगारी, किसान कर्जमाफी एवं बिजली समस्या व उसकी बढती दरों को मुद्दा बनाया। कांग्रेस को उम्मीद है कि हारी हुई सीटों और दलबदल से छिन गई सीटों पर वह विजयी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments