Homeजबलपुर25 के बाद भी जारी रहेगी विकास यात्रा, मंत्री मोहन यादव ने...

25 के बाद भी जारी रहेगी विकास यात्रा, मंत्री मोहन यादव ने इसलिए किया ऐलान

विकास यात्रा में दिख रहा उत्साह, बरगी में विकास यात्रा में शामिल लोगों का हुआ जोरदार स्वागत

जबलपुर। प्रदेश के साथ ही जबलपुर में 5 फरवरी से लगातार विकास यात्रा जारी है। जबलपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में चल रही विकास यात्रा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि विकास यात्रा जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री की इस पहल से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। मोहन यादव ने कहा कि जिन विधानसभाओं में विकास यात्रा नहीं पहुंची है, वह 25 फरवरी के बाद भी प्रदेश की कई विधानसभाओं में यह विकास यात्रा जारी रह सकती है।
लाखों के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण
बरगी विधानसभा के ग्राम मातनपुर और गुंदरईं में विकास यात्रा पहुंची जहां ग्रामीणों ने विकास यात्रा में शामिल बरगी की पूर्व विधायिका प्रतिभा सिंह और यात्रा के प्रभारी नीरज सिंह सहित यात्रा में शामिल लोगों का जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही ग्राम मातनपुर और गुंदरईं में लाखों रुपयों के विकास कार्यो का पूर्व विधायिका प्रतिभा सिंह ने भूमि पुजन और लोकार्पण किया। ग्रामीण महिलाओं शासकीय योजनाओं के लाभ वाले प्रमाण पत्र सांपे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments