Homeताजा ख़बरमैहर दर्शन करने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने,...

मैहर दर्शन करने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

सतना जिले के मैहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया गई घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है जब एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज बताई की मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म है। जानकारी के मुताबिक मैहर थाना के अंतर्गत ग्राम खेरवा कला के पास दो युवकों ने मंगलवार शाम एक महिला को रास्ते में रोका फिर उसे सुनसान पर ले जारक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद डरी-सहमी महिला ने बुधवार को शिकायत मैहर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के मेडिकल चेकअप के पश्चात अंडा तिवारी और राजाबाबू सिंह उर्फ टिल्ली नामक दो लोगों के खिलाफ धारा- 376D, 354क, 394, 506 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि दोनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 

पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय महिला मंगलवार की शाम देवी दर्शन करने गई हुई थी। लौटते व्यक्त खेरवा कला और इटहरा के बीच तालाब के पास अंडा तिवारी और राजाबाबू सिंह उर्फ टिल्ली ने उसका रास्ता रोका। और उसे घसीटकर झाड़ियों में ले गए जहा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपिया ने महिला से मंगलसूत्र और दूसरे गहने भी छीन लिए डर के मारे रातभर परिवारवालों को कुछ नहीं बताया। सुबह परिवार के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments