Saturday, June 3, 2023
HomeLatest NewsMP में गठित होगा तेल घानी बोर्ड, गायों के लिए चलेगी एंबुलेंस

MP में गठित होगा तेल घानी बोर्ड, गायों के लिए चलेगी एंबुलेंस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तैलिक साहू राठौर महाकुंभ को किया संबोधित
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जंबूरी मैदान में राठौर साहू सकल तैलिक समाज के सामाजिक महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने एक सप्ताह में तेल घानी बोर्ड का गठन करने का ऐलान किया। शिवराज ने कहा कि साहू राठौर सकल तैलिक समाजए परिश्रमी, देशभक्त और राष्ट्रवादी समाज है। राज्य सरकार समाज के कल्याण और विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
माँ कर्मा देवी की कृपा देश-प्रदेश पर बनी रहे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माँ कर्मा देवी की कृपा देश-प्रदेश पर बनी रहे और माँ सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें। मुख्यमंत्री चौहान ने समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर एक सप्ताह में तेल घानी बोर्ड का गठन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि माँ कर्मा के तीर्थ.स्थल नरवरगढ़, मंदसौर के तेलिया तालाब सहित अन्य स्थानों को विकसित करने और अन्य मांगों की पूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मांगों पर चर्चा के लिए समाज के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री निवास आमंत्रित किया।

प्रदेश में गायों के लिए चलाएंगे एम्बुलेंस
अमरकंटक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गोमाता और अन्य पशुओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस चलाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में अब जल्द एम्बुलेंस चलेगी। प्रदेश के हर ब्लॉक में एक एम्बुलेंस होगी। इसमें एक डॉक्टर, कंपाउंडर और ड्राइवर रहेगा। इसका नंबर 1962 रहेगा। एक महीने में ये एम्बुलेंस प्रदेश में चलने लगेगी। गाड़ियां आ गई हैं। कुछ और व्यवस्थाएं कर रहे हैं। 313 ब्लॉक में 313 और कुछ नगरों में ऐसी कुल 407 एम्बुलेंस चलाई जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments