समर्पण निधि अभियान : प्रदेश पदाधिकारी पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता पंडित राम मूर्ति के निवास पर

जबलपुर। मध्य प्रदेश बीजेपी इन दिनों बीजेपी के पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जनशताब्दी वर्ष भी मना रही है। इस क्रम में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी किया जा रहा है।

समर्पण निधि अभियान : प्रदेश पदाधिकारी पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता पंडित राम मूर्ति के निवास पर

मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा स्वयं कमल पुष्प अभियान के तहत बुजुर्गों का सम्मान कर चुके हैं, तो अब जबलपुर में भी लगातार संगठन का कार्य बढ़ता जा रहा है। बीजेपी 24 घंटे, सातों दिन संगठन के कार्य में जुटी रहती है, जनता और कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क के जरिए ही संगठन लगातार बढ़ता जा रहा है। समर्पण निधि और पार्टी को किस तरह से और भी समृद्ध करना है। इसी विचारधारा को लेकर बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि, महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा, जबलपुर महानगर बीजेपी के प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपा राव, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा के निवास पर पहुँची। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों को शॉल, गुलदस्ता देकर पंडित राममूर्ति मिश्रा ने सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने इस सम्मान कार्यक्रम के पश्चात अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हम पार्टी विस्तार के लिए लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। जिस तरह से पंडित राममूर्ति मिश्रा ने हमारा सम्मान किया, उससे हम प्रफुल्लित हैं।

समर्पण निधि अभियान : प्रदेश पदाधिकारी पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता पंडित राम मूर्ति के निवास पर

मध्यप्रदेश में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो पार्टी को मजबूत करना और जनता के बीच जाकर बीजेपी की रीति नीति और योजनाओं को समझाना यह क्रम भी शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि बीजेपी कई अन्य दलों को पीछे छोड़ते हुए जनता से संपर्क स्थापित करने में सबसे आगे निकल चुकी है और जबलपुर में भी यही क्रम लगातार चल रहा है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share