ग्वारीघाट में अंकुर अभियान के तहत लगाए पौधे, सीएम के जन्मदिन पर भी किया पौधारोपण
जबलपुर। अंकुर अभियान के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में परमपूज्य गिरिशानंद सरस्वती जी महाराज, परमपूज्य मुक्तानंद पुरी जी महाराज एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र जामदार जी के करकमलों से श्रीपाद आश्रम, साकेत धाम के पास, ग्वारीघाट, जबलपुर में 20 पौधों का रोपण किया गया।
अंकुर अभियान के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में म.प्र.जन अभियान परिषद के तत्वाधान में प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ जितेन्द्र जामदार के करकमलों से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दानव बाबा, साकार हिल्स, मायल स्टोन जिम के सामने, वंडर किड स्कूल रोड, सैनिक सोसायटी, शक्तिनगर में अतिथियों ने पौधों का रोपण किया। डॉ. जामदार ने शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। वे जनता के कल्याण के लिए सतत प्रयासरत हैं। अन्य अतिथियों ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की और उनके दिखाए मार्ग पर लेने का संकल्प लिया।